सरकारी स्कूल चौहाल में मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान विषय पर करवाया गया स्पीच कंपटीशन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी गुरशरण सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी धीरज विशिष्ट तथा स्कूलों के स्वीप नोडल अधिकारी प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर के निर्देशानुसार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल में प्रिंसिपल वैशाली चड्डा की देखरेख में मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान विषय पर स्पीच कंपटीशन करवाया गया | इस मौके पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों तनु, कोमल, तमन्ना, नेहा, मोहित, गुरशरण सिंह आदि ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है | इसकी विशेषता यह है कि जहां पर सभी सरकारें मतदान के द्वारा चुनी जाती है | उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया मजबूत लोकतंत्र का एक अंग है | इसीलिए चुनाव अयोग का प्रयास रहता है कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हर व्यक्ति का वोट जरूर बने तथा वह मतदान में अवश्य भाग ले |

Advertisements

इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर लोगों को जागृत भी करते हैं | उन्होंने कहा कि जब हम जीवन के सभी काम समय पर करना नहीं भूलते तो हमें मतदान में भी हर हाल में भाग लेना चाहिए | कई लोग मतदान वाले दिन दूसरे कामों में व्यस्त रहते हैं | जिसके चलते मतदान नहीं कर पाते जो कि अच्छी प्रवृत्ति नहीं है | इसलिए हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम अपने परिवार के सभी सदस्यों जिनका मतदान सूची में नाम दर्ज हो उनका मतदान अवश्य करवाने में सहयोग करें | इसके अलावा जिन बच्चों की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक की हो गई है और उन्होंने अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करवाया है वह समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज करवाएं |

मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है अथवा बूथ लेवल अधिकारी के पास जाकर फॉर्म भर कर  वोट बनाई जा सकती है | उन्होंने कहा कि विद्यार्थी वर्ग को इसमें अहम भूमिका निभानी चाहिए | पंजाब विशेषकर होशियारपुर की गिनती पढ़े-लिखे जिलों में होती है | इसलिए जहां पर प्रत्येक योग्य व्यक्ति का वोट बना होना चाहिए | हमें अपना मतदान बिना किसी लालच के सोच समझकर अपने विवेक के अनुसार करना चाहिए | इस मौके पर लेक्चरर संदीप कुमार सूद  भी उपस्थित थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here