भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में टाउन हाल कमेटी बाजार में पहला कीर्तन दरबार 21 को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सफाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम की तरफ से 21 अक्टूबर दिन शुक्रवार को टाउन हाल कमेटी बाजार में में पहला कीर्तन दरबार करवाया जा रहा है।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि कीर्तन दरबार भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरु होगा और सायं प्रभु इच्छा तक चलेगा। उन्होंने शहर निवासियों से अपील की कि वह समय पर पहुंचकर प्रभु कृपा के पात्र बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here