पटियाला रेल इंजन कारखाना पटियाला ने विशेष साइबर स्वच्छता अभियान-2.0 मनाया

पटियाला(द स्टैलर न्यूज़)। पटियाला रेल इंजन कारखाना पटियाला ने विशेष साइबर स्वच्छता अभियान-2.0 02-31 अक्टूबर 2022 मनाया। पटियाला रेल इंजन कारख़ाना, भारतीय रेलवे की एक इकाई, पटियाला ने 2 से 31 अक्टूबर, 2022 तक #SpecialCampaign2.0 का आयोजन किया गया। इसके तहत 12 अभियानों को पूरा किया और इस अभियान में सभी कार्यालयों, कारखाने की शोपों, रेलवे अस्पताल, पी.एल.डब्ल्यू. की कॉलोनियों आदि में स्वच्छता अभियान चलाया गया ओर CPGRAMS में प्राप्त सभी जन शिकायतों का 30 दिनों में समाधान किया गया। पी.एल.डब्ल्यू. की एक समर्पित टीम द्वारा दैनिक प्रगति की निगरानी की गई। स्वच्छता अभियानों के साथ-साथ शोपों में सामग्री के प्रवाह में सुधार के लिए अन्य उपायों के परिणाम स्वरूप, पुराने  idle एम एंड पी, जगह का उचित प्रबंधन, शोपों में काम करना अधिक कुशल हो गया है और ओवर हाल शॉप मैनेजमेंट में काफी सुधार हुआ है।

Advertisements

अशेष अग्रवाल महाप्रबंधक/आर.सी.एफ./कपूरथला एवं पी.सी.ए.ओ./पी.एल.डब्ल्यू./पटियाला ने कहा कि भारत सरकार एंव रेल मंत्रालय के निर्देश अनुसार, पी.एल.डब्ल्यू. ने कारख़ाना एव कार्यालयों में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया और लंबित मामलों का निस्तारण 2 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक किया। इन अभियानों में अपना 100त्न प्रयास करने के लिए पी.एल.डब्ल्यू. की टीम के प्रति अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें स्वच्छता की आदित बनाने की सलाह दी।

भारत के “Iron Man” सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर सद्र्धांजली देते हुए और विजिलेंस सप्ताह-2022 के उत्सव पर, अशेष अग्रवाल जी.एम./आर.सी.एफ./कपूरथला और पी.सी.ए.ओ./पी.एल.डब्ल्यू./पटियाला की ओर से एच.आर. सोनी पी.सी.एम.एम. ने पी.एल.डब्ल्यू. अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शपथ ली। अभियान के अंतिम दिन, पी.सी.पी.ओ. राजेश बंसल ने पी.एल.डब्ल्यू. स्टेडियम में पूरे उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ “रन फॉर यूनिटी” रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में पी.एल.डब्ल्यू .अधिकारियों एंव कर्मचारियों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here