पंजाब जूनियर अंडर-19 स्टेट व इंटर-डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 7 को: जिला खेल अधिकारी

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। जिला खेल अधिकारी-कम-महासचिव जिला ओलंपिक एसोसिएशन श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से पंजाब जूनियर(अंडर-19) लडक़े/ लड़कियां स्टेट व इंटर-डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप 17 नवंबर से 20 नवंबर तक रायजादा हंस राज बैडमिंटन स्टेडिमय जालंधर में करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में जिला होशियारपुर के खिलाडिय़ों की एंट्री भेजने के लिए 7 नवंबर को सिलेक्शन ट्रायल(लडक़े/लड़कियां) करवाने का फैसला किया गया है।

Advertisements

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि यह ट्रायल 7 नवंबर को इंडोर स्टेडियम(बैडमिंटन हाल) होशियारपुर में होंगे। इसके लिए खिलाड़ी अपनी एंट्री पंजाब जूनियर(अंडर-19) स्टेट व इंटर- डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भेजना चाहते हैं, वे सभी खिलाड़ी उक्त तिथि को संबंधित ट्रायल स्थान पर सुबह 9 बजे रजिस्ट्रेशन के लिए रिपोर्ट करें। इन ट्रायलों में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को कोई टी.ए/डी.ए. नहीं दिया जाएगा।
                                                 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here