सरकारी स्कूल चौहाल मे मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, संशोधन करवाने व वोटर कार्ड को आधार से लिंक करवाने संबंधी चर्चा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र 043 के चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी-कम-एसडीएम प्रीत इंदर सिंह ने आज मतदाता सूचियों के प्रथम ड्राफ्ट प्रकाशन के मौके पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल मे विद्यार्थियों के साथ मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, संशोधन करवाने अथवा वोटर कार्ड को आधार से लिंक करवाने संबंधी चर्चा की| इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है | मतदाता सूची इसका एक महत्वपूर्ण अंग है | चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत मतदाता सूची में संशोधन करके उसके अंतिम प्रकाशन के साथ ही  होती है | उन्होंने कहा कि भारत इस समय हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है | जिससे स्पष्ट है कि देश के नागरिकों में जागरूकता आ रही है | उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना प्रकट की जा रही है कि 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा |

Advertisements

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का जो ड्राफ्ट जारी किया गया है 8 दिसंबर तक उसके आधार पर दावे तथा एतराज पेश किए जा सकेंगे | 5 जनवरी को फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी | जिसके आधार पर आने वाले चुनाव करवाए जाएंगे | उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा वोटर कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करवाया जाने का काम शुरू किया गया है और इसमें विद्यार्थी वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है|  उन्होंने इस मौके पर बच्चों से अलग-अलग कार्यों के लिए प्रयोग किए जाने वाले फार्म तथा एप्स के बारे में प्रश्न भी पूछे तथा इस संबंध में उनका मार्गदर्शन किया | इस मौके पर चुनाव कानूनगो मैडम हरप्रीत कौर, प्रिंसिपल वैशाली चड्ढा, विधानसभा के स्कूलों के स्वीप नोडल अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह सैनी, लेक्चरर संदीप कुमार सूद, अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, अमित शर्मा, रजत शर्मा, मुकेश कुमार, अवतार सिंह आदि भी उपस्थित थे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here