Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी स्कूल अज्जोवाल में विद्यार्थियों द्वारा प्रिंसिपल चरण सिंह के नेतृत्व में...

सरकारी स्कूल अज्जोवाल में विद्यार्थियों द्वारा प्रिंसिपल चरण सिंह के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): राष्ट्रीय कानूनी  सेवा दिवस के मौके पर आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में विद्यार्थियों द्वारा प्रिंसिपल चरण सिंह के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली निकाली गई | इस मौके पर प्रिंसिपल चरण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कानूनी सेवा अथारिटी द्वारा 12 नवंबर को पंजाब के सभी जिलों तथा उपमंडल स्तर पर सभी दीवानी व फौजदारी अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है | जिस दौरान दीवानी,समझौते योग्य फौजदारी, बैंक रिकवरी, चेक बाउंस, मजदूरों से संबंधित झगड़े, बिजली और पानी के बिलों संबंधी तथा घरेलू झगड़ों संबंधी लंबित मामलों पर विचार किया जाएगा |

Advertisements

उन्होंने बताया कि लोक अदालतों में केस लगवाने से जल्दी व सस्ता न्याय मिलता है और इसके फैसले अंतिम होते हैं | इसके फैसलों के विरुद्ध कोई अपील नहीं होती | लोक अदालतों में फैसला होने के उपरांत केस में लगी सारी कोर्ट फीस दोनों पक्षों को वापस मिल जाती है और जहां पर फैसले आपसी सहमति से करवाए जाते हैं | इससे पहले सुबह की प्रार्थना में बच्चों द्वारा कानूनी सेवा संबंधी एक स्किट भी पेश की गई| इस मौके पर रजनीश,राजिंदर पाल सिंह, परमजीत बैस, लेक्चरर उपेंद्र सिंह, शरणजीत कौर, किशोर कुमार,हरमीत कौर आदि भी उपस्थित थे 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here