Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh राज्य की अमन-शान्ति किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जायेगी भंग:...

राज्य की अमन-शान्ति किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जायेगी भंग: मुख्यमंत्री  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समाज विरोधी तत्वों को सख़्त शब्दों में ताडऩा करते हुए कहा कि राज्य की अमन-शान्ति और आपसी-भाईचारे को भंग करने के नापाक मंसूबे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिए जाएंगे। यहाँ कानून-व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अफसरों को कोटकपूरा में डेरा प्रेमी की हत्या के मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के हुक्म दिए, ताकि दोषियों को कानून के मुताबिक कड़ी सज़ा दिलाई जा सके। इस दौरान सीनियर पुलिस अफसरों ने मुख्यमंत्री को इस घटना संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।  

Advertisements

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पुलिस द्वारा इस संवेदनशील मामले की हरेक पहलू से जांच की जा रही है और इस मामले को बिना किसी पक्षपात से कानूनी निष्कर्ष पर ले जाया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी आपराधिक घटना को जाति या मजहब की संकीर्ण नजऱ से नहीं देखा जा सकता और इस जुर्म को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में बख़्शे नहीं जाएंगे।  मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘‘ऐसी घटनाओं से हमारी सदियों पुरानी भाईचारक सांझ, सांप्रदायिक सद्भावना, आपसी प्यार और एकता की मज़बूत तारों को चोट पहुँचाने की घटिया चालें चली जा रही हैं, जिसको किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। मैं पंजाब निवासियों को भरोसा दिलाता हुँ कि हमारी सरकार हर हाल में अमन-शान्ति कायम रखेगी और दुश्मन ताकतों को मुँह-तोड़ जवाब देगी।’’  

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सीनियर अफ़सरों को राज्य भर में नाकेबन्दी और शहरों में पुलिस की जगह-जगह तैनाती पर ज़ोर देने के लिए कहा और साथ ही लाईसेंसी हथियारों की समीक्षा करने के भी आदेश दिए, जिससे ऐसी आपराधिक गतिविधियों में हथियारों का प्रयोग के बारे में पता लगाया जा सके। कानून-व्यवस्था को और मज़बूत बनाने के लिए भगवंत मान ने राज्य के पुलिस प्रमुख को पुलिस फोर्स को समय का साथी बनाने के लिए आधुनिक प्रशिक्षण देने के आदेश दिए, जिससे पुलिस फोर्स को और अधिक मुस्तैद बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस फोर्स का शानदार कारगुजारी रही है, जिसने आतंकवाद के काले दौर का डटकर सामना किया था। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने अपनी पेशेवार सूझ-बूझ के द्वारा बीते समय में कई संवेदनशील मामलों को सुलझाया। उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स राज्य के शांतमयी माहौल में कड़वाहट पैदा करने की चालें चलने वाले असामाजिक तत्वों के साथ कड़े हाथों से निपटेगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here