मुख्यमंत्री भगवंत मान 9000 से अधिक विजेता खिलाडिय़ों को 6.85 करोड़ रुपए के ईनाम बाँटेंगे: मीत हेयर  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य को खेल में फिर से अग्रणी बनाने के लिए किए गए प्रण के तहत खेल विभाग द्वारा आयोजित ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2022’ का समाप्ति समारोह गुरू नानक स्टेडियम लुधियाना में 17 नवंबर को होगा। यहाँ प्रैस बयान के द्वारा जानकारी देते हुए खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आयोजित की गई इन खेलों को बहुत बढ़ावा मिला, जिसका प्रत्यक्ष सबूत है कि 3 लाख से अधिक खिलाडिय़ों ने 29 खेलों में ब्लॉक स्तर से राज्य स्तर तक अंडर 14 से 50 साल से अधिक अलग-अलग 6 उम्र वर्गों में हिस्सा लिया।  
 
खेल मंत्री ने आगे कहा कि समाप्ति समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डी.बी.टी. (सीधे लाभ ट्रांसफर) के द्वारा राज्य स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए 9000 से अधिक विजेता खिलाडिय़ों को 6.85 करोड़ की नकद ईनामी राशि से सम्मानित करेंगे। इसके अलावा पदक सूची में ओवर ऑल पहले तीन स्थानों पर आने वाले जिलों को भी सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर रंगारंग समारोह के दौरान पंजाब के लोक संगीत और लोक नाचों के नमूनों के अलावा नामवर लोक गायक कुलविन्दर बिल्ला, परी पंधेर और अरमान ढिल्लों दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here