विश्व की समस्त संस्कृतियों में श्रेष्ठ है भारतीय संस्कृति: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद एवं रोटरी आई बैंक एवं कार्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी के अध्यक्ष व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की धर्मपत्नी रेनू अरोड़ा ने अपना जन्मदिवस गऊ माता की सेवा करके मनाया। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने परिवार सहित गौशाला पहुंचकर गऊ माता का पूजन किया और उसे चारा खिलाया। इस अवसर पर श्री अरोड़ा ने कहा कि विश्व की समस्त संस्कृतियों में श्रेष्ठ संस्कृति है और आज पूरा विश्व भारतीय संस्कृति को अपना रहा है।

Advertisements

क्योंकि, पिछले समय में कोरोना काल के दौरान जिन पद्धतियों को विश्व ने अपनाया, उनका वर्णन भारतीय धर्म ग्रंथों में पहले से ही है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के अधिकतर देश गऊ सेवा से जुडऩे लगे हैं तथा वे भी इसके महात्म को जान चुके हैं। इसलिए हम भारतीयों को अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए इसका हर हाल में अनुसरन करना चाहिए। इस मौके पर श्री अरोड़ा की बेटी डा. अंकिता एवं वंशिका भी मौजूद थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here