किसान आंदोलन खत्म करवाने के लिए भगवंत मान करें  पहल: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद, विजय पठानिया, योगेश शर्मा, सुरिंदर पाल भट्टी   द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि जब से  आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से अन्य सभी वर्गों के साथ-साथ किसान भी अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी की  सरकार बनाने से पहले बहुत से वादे किए थे, जो अभी तक पूरे नहीं हुए। इससे भी  ऊपर दुख की बात यह है कि भगवंत मान ने किसानों का धरना उठाने व आंदोलन खत्म करने के लिए उनकी सभी मांगे स्वीकार की थी, जिसका पूरे मीडिया द्वारा उन्होंने भरपूर प्रचार भी करवाया था। किसानों की मांगे मानने  के बाद भी लंबे समय तक उन्हें लागू नहीं किया गया। जिससे  किसानों में रोष होना स्वाभाविक है।  

Advertisements

किसानों के आंदोलन के बारे में भगवंत मान द्वारा किसानों के प्रति अभद्र तथा अवांच्छित टिप्पणियों ने जलती में तेल डालने का काम किया तथा किसान आंदोलन और उग्र हो गया। श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भगवंत मान  को पंजाब की बिल्कुल भी फिक्र नहीं है. पंजाब की जरूरतों तथा  समस्याओं को अनदेखा करके गुजरात के चुनाव में मस्त हैं तथा पंजाब की समस्याएं विकराल रूप धारण कर रही हैं। किसान नेता डालेवाल के मरणव्रत पर बैठने के बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ रही है। स्थिति को संभालने के लिए  भगवंत मान को कुर्सी का अहम छोड़ कर अपनी तरफ से पहल करनी होगी तथा किसानों के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों  के लिए उन्हें किसानों से माफी  मांग कर उनकी पूरी की गई मांगों को तुरंत लागू करना चाहिए। उन्होंने  कहा कि अगर सरकार चाहती तो किसान आंदोलन टाला जा सकता था।

इस आंदोलन की तुलना मोदी सरकार  के खिलाफ किये गए  आंदोलन से नहीं की जा सकती क्युकी इस बार पंजाब सरकार  अपने द्वारा किए गए वादों से मुकर रही है जब  कि केंद्र से खिलाफ किए गए आंदोलन के मामले में ऐसा नहीं था। श्री सूद ने कहा कि किसान आंदोलन को तुरंत खत्म करवाया जाए  क्योंकि इससे जनसाधारण  को पैदा हो रही आसुविधाओं से बचाना पंजाब  सरकार का कर्तव्य है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here