भीष्म भाटिया ने हवन एवं गऊ पूजन करके मनाया जन्मदिन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भीष्म भाटिया निवासी कमालपुर ने केक काटने की बजाए अपना जन्मदिन भारतीय संस्कृति अनुसार हवन एवं गऊ पूजन करके मनाया। इस मौके पर श्री भाटिया ने कहा कि आज बहुत सारे लोग अपनी संस्कृति का अनुसरन छोडक़र पाश्चात्य संस्कृति की तरफ आकर्षित होकर अपने दिन त्योहार उनके हिसाब से मनाने लगे हैं, जबकि भारतीय संस्कृति जोकि विश्व की समस्त संस्कृतियों में श्रेष्ठ है और इसका लोहा पूरी दुनिया मानती है।

Advertisements

इसलिए हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए शास्त्रों के अनुसार ही जीवन यापन करना चाहिए। अपनी संस्कृति के प्रति अपने बच्चों को भी जागरुक करना चाहिए ताकि वे पाश्चात्य संस्कृति को छोडक़र अपनी जड़ों से जुड़े रहें। इस मौके पर श्री भाटिया के पारिवारिक सदस्य एवं पार्टी सदस्य भी मौजूद थे। इस दौरीन पंडित सुरजीत शास्त्री ने पूजन करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here