Tuesday, October 27, 2026
Home Latest आजादी का अमृत महोत्सव मना चुके देश की नई पीढ़ी को मैकाले...

आजादी का अमृत महोत्सव मना चुके देश की नई पीढ़ी को मैकाले की जूठन काले गाउनों में डिग्री क्यों दी गई? :चावला

senior bjp leader punjab

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा की वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांता चावला ने कहा है कि श्री गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में फिर वही डायर मैकाले के जूठे और गुलामी का प्रतीक काले गाउन छाए रहे। अंग्रेजों के समय के बनाए बेतुके टोप सिर पर पहनकर वरिष्ठ शिक्षाविद् और अधिकारी कैसे सिर उठाकर चलते हैं यह आश्चर्य और दुख की बात है। अंग्रेजी का प्रभुत्व भी वहां छाया रहा। बहुत से वक्ता केवल अंग्रेजी में बोले और पंजाबियत के नाम पर लोगों को लड़ाने वाले वहां पूरे खामोश रहे। यह ठीक है कि उपकुलपति का भाषण पंजाबी में था, लेकिन जो दूसरे प्रांतों से आए मेहमान थे वे न तो अपने प्रांत की भाषा में बोले, न हिंदी में। हिंदी का तो पूरा त्याग गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी करती ही है। यह ठीक है कि राज्यपाल महोदय ने हिंदी का थोड़ा साथ दिया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं के नाम पर देश को लड़ाने वाले अंग्रेजी को मां के दूध की तरह पचा जाते हैं और समारोह में उपस्थित कोई भी बड़े से बड़ा बुद्धिजीवी यह सवाल नहीं करता कि स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना चुका देश अभी भी मैकाले और डायर की जूठन का गुलाम क्यों? देश के बहुत विश्वविद्यालय काला गाउन परंपरा छोड़ चुके हैं, पर पंजाब और हरियाणा अभी तक इसे छोड़ने को आखिर क्यों तैयार नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here