पंजाब में आप का नहीं पाप का और अपराधियों के बाप का राज: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में दिनदहाड़े हो रही हत्याओं गैंगस्टर की ओर से की जा रही गोलीबारी रोज की बात हो चली है। यहां तक कि लोगों की रक्षक मानी जाने वाली पुलिस तक सुरक्षित नहीं है और तरनतारन में थाने पर हुआ रॉकेट हमला इस बात का सुबूत है कि पंजाब सरकार सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मामले में बुरी तरह नाकाम है और गैंगस्टरों तथा अपराधियों के आगे घुटने टेक चुकी है।

Advertisements

उक्त बात भाजपा के जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि जहां रक्षक ही सुरक्षित नहीं आम जनता का क्या हाल है इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। इस वक्त सूबे की कानून व्यवस्था जिस कदर बदहाल है।उसे देखकर यह लगता है कि पंजाब में ‘आप’ का नहीं, पाप का और अपराधियों के बाप का राज है। 

शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के गठन के बाद से पंजाब की कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरेआम गोलीबारी की कई घटनाओं में गायक सिद्धू मूसेवाला और कुछ कबड्डी खिलाड़ियों सहित कई लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि मोहाली स्थित सीआईडी के राज्य मुख्यालय पर भी रॉकेट चालित  ग्रेनेड (आरपीजी) से हमला किया गया और अब थाने पर भी आरपीजी हमला हुआ। आप सरकार के राज में डकैती, चोरी और छीना झपटी की घटनाएं आम बात हो गई हैं। 

उन्होंने कहा कि लोगों के मन में डर का माहौल है और आम जनता पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से गैंगस्टरों को दी गई खुली छूट के कारण असुरक्षित महसूस कर रही है। राज्य में गैंगस्टरों की ओर से जबरन वसूली ऑल लक्षिता हत्याओं का धंधा जोरों पर है और आम आदमी पार्टी की भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सरकार लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम साबित हुई है जिसके चलते आए दिन गैंगस्टरों की ओर से वसूली के लिए दिनदहाड़े की जाने वाली हत्याओं और डकैतियों में बड़े पैमाने पर  में वृद्धि हुई है।

जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जो सरकार जनता की सुरक्षा तक नहीं कर सकती उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं उन्होंने पंजाब सरकार से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान में जरा सी भी नैतिकता बाकी है तो उन्हें तुरंत अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। भाजपा पदाधिकारियों ने पंजाब के राज्यपाल से आग्रह किया है कि सूबे में अराजकता पूर्ण खौफजदा परिस्थितियों से प्रदेश के लोगों को छुटकारा दिलाने और जनता के जानमाल की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए पंजाब सरकार को बर्खास्त कर राज्य का नियंत्रण अपने हाथ में लें।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जिन्दू सैनी,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष महिंदरपाल सैनी,जोगेश शर्मा,विपुल वालिया,अंकित नैय्यर,परमिंदर बजाज,कृष्ण चौधरी,करण मेहता,शामसुंदर विग,गौरव पाठक आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here