Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh जेडीए द्वारा रिहायशी प्लॉटों और बूथों की ई-नीलामी शुरू  

जेडीए द्वारा रिहायशी प्लॉटों और बूथों की ई-नीलामी शुरू  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर विकास अथॉरिटी (जेडीए) द्वारा कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी में स्थित रिहायशी प्लॉटों और बूथों की ई-नीलामी शुरू की गई है। यह ई-नीलामी आज सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है, जो 19 दिसंबर को दोपहर 1 बजे समाप्त होगी।   आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रवक्ता को बताया कि कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी में स्थित कुल 19 जायदादें नीलामी के लिए उपलब्ध हैं।  

Advertisements

इस ई-नीलामी में उपलब्ध जायदादों के विवरण देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि रिहायशी प्लॉटों की शुरुआती कीमत 32.79 लाख रुपए और बूथों के लिए यह कीमत 14.64 लाख रुपए रखी गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाताओं को नीलामी की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए ई-ऑक्शन पोर्टल www.puda.e-auctions.in पर अपने आप को रजिस्टर करना होगा। इस पोर्टल पर नीलामी के लिए पेश जायदादों के विवरण और ई-नीलामी के नियम और शर्तें भी उपलब्ध हैं। प्रवक्ता ने आगे बताया गया कि सफल बोलीदाताओं को बोली की कीमत का 25 फीसदी अदा करने पर सम्बन्धित साइट का कब्ज़ा दे दिया जायेगा और सालाना 9.5 फीसद ब्याज दर पर किस्तों में बकाया रकम की अदायगी करनी होगी।
——–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here