Monday, November 2, 2026
Home Chandigarh राज्यपाल की मुख्यमंत्री को चिट्ठी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना

राज्यपाल की मुख्यमंत्री को चिट्ठी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब कांग्रेस ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा चंडीगढ़ के एसएसपी को हटाने को लेकर पैदा किए गए गैर जरूरी विवाद को लेकर निंदा की है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखे पत्र पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने यहां जारी एक बयान में कहा कि जिस तरीके से चीजें खुलकर सामने आ रही हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे बाएं हाथ को भी नहीं पता कि दाया हाथ क्या काम कर रहा है। जो मामला लोगों के समक्ष सरकार में संचार की कमी और लापरवाही को दर्शाता है।

Advertisements

राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र का जिक्र करते हुए, वड़िंग ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि सीएम को यूटी के प्रशासक द्वारा चंडीगढ़ के एसएसपी को हटाने हेतु शुरू की गई प्रक्रिया से अनजान रखा गया, जो पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी होते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि पत्र स्पष्ट तौर पर जिक्र करता है कि राज्य सरकार को इस कदम के बारे में उच्च स्तर पर सूचित किया गया था और फिर भी मुख्यमंत्री कार्यालय का प्रयोग करने व राज्यपाल को चिट्ठी लिखने की अज्ञानता जाहिर की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस बात की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए कि किस अधिकारी ने इस गंभीर मसले पर लापरवाही बरती और नतीजा सरकार को शर्मनाक स्थिति में पहुंचा दिया।

उन्होंने कहा कि वह यही कह रहे हैं कि कोई भी नहीं जानता कि इस सरकार में क्या हो रहा है, यहां तक कि मुख्यमंत्री से राज्यपाल को पत्र लिखवा दिया गया, जिन्होंने सीधे तौर पर सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुप्पी धारण कर ली थी और उसने राज्यपाल के पत्र पर प्रतिक्रिया तक जाहिर नहीं की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस बात से कोई लेना-देना नहीं की राज्यपाल और मुख्यमंत्री एक दूसरे से कैसे डील करते हैं, लेकिन यह सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर बहुत बड़ा चिंता का विषय है और यह स्थिति उसकी (सरकार की) कार्यप्रणाली की बहुत बुरी हालत को दर्शाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here