भगवान के कार्य में कोई दखल नहीं दे सकता: कथा व्यास सचिन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय सनातन धर्म महावीर दल द्वारा बहादुरपुर के श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल द्वारा संचालित श्री राम भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के चौथे दिन की कथा में श्री कृष्ण जी के जन्म उत्सव का मनोहक दृश्य दिखाया गया। कथा व्यास जी ने इस दृश्य के साथ ही भजन के माध्यम से  जन्म की सुंदर कथा का वर्णन किया। कथा शुरू होने से पहले मुख्य यजमान मोनिका आनन्द राहुल आनन्द दम्पत्ति ने पूजा करवाई। व्यास गद्दी पर विराजमान कथा व्यास पंडित सचिन शास्त्री ने बताया कि जब मथुरा के राजा उग्रसेन की पुत्री देवकी का विवाह वासुदेव जी से हुआ तो विवाह के पश्चात देवकी का भाई बहुत ही खुशी खुशी अपनी बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था। तभी आकाशवाणी हुई कि हे कंस तेरी बहन देवकी का पुत्र ही तेरी मौत का कारण बनेगा। इतनी बात सुनते ही कंस ने रथ रोका और देवकी को मारने के लिए अपनी किरपान उठाई तभी वासुदेव ने कंस को रोककर अपनी पत्नी की जान बचाई। 

Advertisements

परंतु पापी कंस इस बात को भूल चुका था कि मौत को कोई हरा नहीं सकता। वह तो हर हाल में एक दिन आनी ही है। पापी कंस ने देवकी और वासुदेव को कारागार में डाल दिया और बेड़ियों में बांध दिया। लेकिन भगवान द्वारा की गई अकाशवानी कभी झूठी नहीं होती और न ही भगवान के कार्य में कोई दखल दे सकता है। कंस की लाख कोशिशों के बावजूद भी भगवान विष्णु जी ने श्री कृष्ण जी के रूप में देवकी पुत्र के रूप में जन्म लिया। तत्पश्चात अपने प्रोयोजन की ओर बढ़ने लगे। 

कथा के पश्चात श्री कृष्ण जन्म की खुशी में बच्चों के खिलौने और मिठाई, चॉकलेट, बिस्कुट व फल भी बांटे गए। इस अवसर पर महाबीर दल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद, महासचिव भारत भूषण वर्मा, मंडल अध्यक्ष बलविंदर सिंह, विशेष अतिथि सहायक कमिश्नर नगर निगमश्री संदीप तिवारी, शिवरात्रि उत्सव कमेटी प्रधान हरीश खोसला, राम भवन के अध्यक्ष हरीश सैनी, लक्ष्मी नारायण, पवन शर्मा, अश्वनी छोटा, कमल वर्मा,  मास्टर निहाल चंद, सुरेंद्र लकी, अश्वनी चोपड़ा, भाजपा नेता कमलजीत सेतिया, प्रमोद शर्मा, साहिल वधवा, विशाल गोलू, सुषमा सेतिया, प्रदीप शांडियाल, शुभम कोहली (जालंधर), पुष्प भार्गव (गढ़दीवाला), कांग्रेस नेता हरीश आनंद, वरुण शर्मा, पार्षद अशोक मेहरा, राष्ट्रीय विकास पार्टी के जिलाध्यक्ष नरिंदर सिंह मल्होत्रा, सुनिल पराशर काका, बृज लाल आनंद, तरसेम  टंडन, मास्टर जी, नरेश आनंद, राज कुमार वर्मा, पंडित ओमकार नाथ, रमन शर्मा, अरविंद शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here