Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh मीत हेयर ने गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी को देश की सर्वोत्तम यूनिवर्सिटी...

मीत हेयर ने गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी को देश की सर्वोत्तम यूनिवर्सिटी बनने पर दी बधाई

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। उच्च शिक्षा और भाषा संबधी मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर को राष्ट्रीय मूल्यांकन और मान्यता परिषद (नेक) के ए + + ग्रेड में 3.85 सी. जी. पी. ए. हासिल करने के लिए बधाई दी। मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए इस दिशा की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार की इस मकसद के प्रति वचनबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Advertisements

जि़क्रयोग्य है कि गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी यह अंक प्राप्त करने वाली भारत की एकमात्र स्टेट/केंद्रीय/प्राइवेट यूनिवर्सिटी है। यह मूल्यांकन कामकाज और संगठनात्मक फोकस के आधार पर अलग-अलग मुख्य पहलूओं के अंतर्गत सात मापदण्डों पर आधारित है। इन मापदण्डों में सिलेबस के पहलू, अध्यापन-प्रशिक्षण और मूल्यांकन, अनुसंधान, नवीनताओं और विस्तार; बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षण स्रोत; विद्यार्थी सहयोग और प्रगति; शासन, नेतृत्व और प्रबंधन; संस्थागत मूल्यों और बेहतर अभ्यास शामिल हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने इस शानदार उपलब्धि के लिए यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर डॉ. जसपाल सिंह संधू के इलावा टीचिंग, रिर्सच फैलो, नान- टीचिंग और विद्यार्थियों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here