Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh सडक़ों की रिपेयर और नयी बन रही सडक़ों के मानक को यकीनी...

सडक़ों की रिपेयर और नयी बन रही सडक़ों के मानक को यकीनी बनाया जाये: ईटीओ

चंडीगढ़, , (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से राज्य में चल रहे विकास कामों के मानक को तय मापदण्डों के अनुसार यकीनी बनाने के लिए सख़्त हिदायतें जारी की गई हैं। इसी के चलते लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने सार्वजनिक कामों के मानक को सुधारने के मंतव्य से टंगोरी में हॉटमिक्स प्लांट का दौरा किया और प्लांट की कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया। इस दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।

Advertisements

लोक निर्माण मंत्री ने कामों के मानक में सुधार लाने के लिए बढ़ी स्पैसीफीकेशनों के इस्तेमाल के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कामों की लागत को कम करने के लिए रीसाइक्लिंग का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए भी अधिकारियों को दिशा प्रदान की। मंत्री जी ने कहा कि रीसाइक्लिंग से वातावरण का प्रदूषण भी कम होगा। उन्होंने प्लांट और मौजूदा लेबोरेटरी का भी जायज़ा लिया। इस मौके पर बातचीत करते हुये हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सरकार की तरफ से विकास कामों के लिए जारी किये जाते फंड लोगों का पैसा है और इसका पारदर्शी तरीकों से प्रयोग करके मानक विकास कार्य यकीनी बनाया जाएँ। मंत्री ने साथ ही यह भी हुक्म जारी किये कि राज्य में सडक़ों की रिपेयर और नयी बन रही सडक़ों के मानक को यकीनी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी या ठेकेदार को बख्शा नहीं जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here