वन महोत्सव 2022: डीजीपी पंजाब ने पंजाब पुलिस मुख्यालय में लगाया ‘सागवान’ का पौधा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। वन महोत्सव 2022 के समारोहों के हिस्से के रूप में डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज राज्य स्तरीय पौधरोपण अभियान की शुरुआत करते हुए चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में सागवान (टीक) का पौधा लगाया। मुख्यालय में पंजाब पुलिस के वेलफेयर विंग द्वारा वन महोत्सव मनाने के लिए विशेष समारोह आयोजित किया गया। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस के वेलफेयर विंग द्वारा शुरू किए गए इस पौधरोपण अभियान के अंतर्गत सभी पुलिस जि़लों/यूनिटों में मौलसरी, अमलतास, टीक, टर्मिनलिया अर्जुन आदि समेत विभिन्न किस्मों के लगभग 31,000 पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे राज्य के वन विभाग द्वारा मुहैया करवाए गए हैं।  

Advertisements

डीजीपी ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा पौधे लगाने की इस व्यापक अभियान का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत ‘रूख लगाओ, पंजाब नू स्वर्ग बनाओ’ के नारे के अंतर्गत 31,000 पौधे लगाए जाएंगे। डीजीपी पंजाब के बाद, अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) जिनमें शशी प्रभा, एस.के. अस्थाना, अर्पित शुक्ला, राम सिंह, एस.एस. श्रीवास्तव, नरेश अरोड़ा, ए.एस. राय, बी चंदर शेखर, जी नागेश्वर राव, अनीता पुंज और एम.एफ. फारूकी शामिल हैं, ने भी विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए।  डीजीपी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायत की कि वह अपने सम्बन्धित जि़लों/यूनिटों में लगाए गए सभी वृक्षों और पौधों की सही देखभाल को सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने इस पौधे लगाने की मुहिम शुरू करने के लिए वेलफेयर विंग के ए.डी.जी.पी. अर्पित शुक्ला के प्रयासों की सराहना भी की, जोकि हरे-भरे पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा योगदान साबित होगा।  

गौरतलब है कि 28 पुलिस जिलों के सभी सीपी/एसएसपी के अलावा रेलवे, कमांडो बटालियन, पीएपी बटालियन, आईआरबी बटालियन और इंटेेलिजेंस विंग समेत सभी यूनिटों के प्रमुखों ने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here