दुखद: भाजयुमो नेता अमन सेठी के पिता अशोक सेठी का निधन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा युवा मोर्चा नेता अमन सेठी निवासी भरवाई रोड, नजदीक चूना भट्ठी के पिता अशोक सेठी का आज निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे।

Advertisements

उनके निधन पर भाजपा, भाजयुमो एवं भाजपा महिला मोर्चा के अलावा समस्त सैलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा शहर की अलग-अलग संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, भाजपा जिला अध्यक्ष निपुन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, जिला सचिव अश्विनी गैंद, भाजयुमो अध्यक्ष राजा सैनी व अन्यों ने सेठी परिवार के साथ गहरे दुख का प्रगटावा किया है।

जानकारी अनुसार अशोक सेठी का अंतिम संस्कार 24 दिसंबर दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे चोअ पार हरियाना रोड स्थित शिवपुरी में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here