केन्द्रीय राज्य मन्त्री और राज्य मन्त्री ने होशियारपुर के लिए नहीं किया कोई कार्य: जावेद खान 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना सर्व धर्म पार्टी के जि़ला प्रधान जावेद खान ने एक प्रैस नोट जारी करते हुये कहा कि होशियारपुर से दो मन्त्री बने एक केन्द्रीय राज्य मन्त्री और एक कैबिनेट मन्त्री मगर होशियारपुर की जनता की भलाई के लिए इन दोनों मंत्रियों में से किसी एक ने भी कोई काम नहीं किया। होशियारपुर की जनता ने इन दोनों मंत्रियों को जिता कर मंत्री पद दिलाये परन्तु इन्होंने जनता की भलाई के लिए कोई भी कार्य नही किया।

Advertisements

चुनावो से पहले इन्होंने होशियारपुर की जनता से बहुत बड़े-बड़े वायदे किये थे। अगर इतने बड़े पद एक केन्द्रीय राज्य मन्त्री और एक कैबिनेट मंत्री पद पर नियुक्त होते हुये भी ये होशियारपुर की भलाई के लिए कोई कार्य नही कर सकते तो ये राज्य के लिए क्या करेंगे। केन्द्रीय राज्य मन्त्री की केन्द्र में बी.जे.पी.की सरकार होने के बावजूद भी वो होशियारपुर में केवल सैर सपाटे के लिए ही आते हैं। अगर वो चाहते तो होशियारपुर में केन्द्र की स्कीम से कोई उद्योग लगा सकते थे जिससे होशियारपुर के युवाओं को कोई रोज़गार मिलता ओर उनका कोई भला हो सकता मगर उन्होंने होशियारपुर के हित के लिए कोई कार्य नही किया। आने वाले चुनावों में होशियारपुर की जनता इन मंत्रियों की अनदेखी का जवाब देगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here