Saturday, October 24, 2026
Home Crime 50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में सब-इंस्पेक्टर बलजीतपाल को विजीलैंस...

50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में सब-इंस्पेक्टर बलजीतपाल को विजीलैंस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान थाना मोड़, जि़ला बठिंडा में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) बलजीतपाल सिंह को 50,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी कर्मचारी को शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी प्रताप नगर, बठिंडा शहर की शिकायत के बाद गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने उसे एक पुलिस शिकायत की जांच के मामले में नामज़द करने की धमकी देकर 50,000 रुपए रिश्वत की माँग की है।

Advertisements

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि आरोपी पुलिस कर्मचारी ने सुबह उससे 20 हज़ार रुपए ले लिए और बाकी पैसों की माँग कर रहा है। राकेश कुमार ने रिश्वत की यह रकम देते समय सबूत के तौर पर सारी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। उक्त आरोपी पुलिस कर्मचारी ने शिकायतकर्ता को धमकी देकर कहा कि उसका तबादला किसी अन्य थाने में हो चुका है, परन्तु जाने से पहले उसकी तरफ से रिश्वत की रकम न देने की सूरत में शिकायतकर्ता और उसके रिश्तेदारों को पुलिस केस में नामज़द करके जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने आरोपों की पड़ताल के उपरांत आरोपी को पकडऩे के लिए जाल बिछाया। उक्त आरोपी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर 30,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

ब्यूरो की टीम ने पुलिस कर्मचारी के कब्ज़े से 50 हज़ार रुपए बरामद कर लिए, जो उसने रिश्वत के तौर पर दो बार लिए थे। इस सम्बन्धी उक्त पुलिस कर्मचारी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस के थाना बठिंडा में मामला दर्ज कर लिया है और अगली जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here