नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने,शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में किये गए कार्यो सरहानीय: इंडियन/ढोट/इक़बाल  

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। कपूरथला पुलिस द्वारा पंजाब सरकार के निर्देशानुसार जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने,शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में किये गए कार्यो की सरहाना करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव गुरपाल सिंह इंडियन,सीनियर नेता परविंदर सिंह ढोट,व्यापर मंडल के जिला प्रधान कंवर इक़बाल सिंह,ऐसी विंग कोडिनेटर अनमोल कुमार गिल व आप नेता गुरनाम सिंह ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2022 में कत्ल के 16 और डकैती के कई मामले सुलझाए जाना,एनडीपीएस एक्ट के तहत 538 मामले दर्ज किए जाना और 639 आरोपियों को गिरफ्तार किये जाना और इन मामलों में 11 किलो 279 ग्राम हेरोइन,14 किलो 347 ग्राम अफीम,355 किलो 990 ग्राम डोडे चुरा पोस्त,07 किलो 317 ग्राम ड्रग पाउडर,121576 नशीली गोलियां,19 किलो 670 ग्राम गांजा, 80 ग्राम चरस,158 नशीले टीके,225 कैप्सूल,625 ग्राम आईस,1,29,09,810/-रुपए ड्रग मनी,147 ग्राम सोना,237 ग्राम चांदी और 97 वाहन बरामद किए जाना साबित करता है की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पुलिस प्रसाशन पूरी आजादी से और बढ़िया काम कर रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मान सरकार पंजाब को नशा और अपराध मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और पंजाब पुलिस द्वारा नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक स्तर पर नशा विरोधी मुहिमें चला कर समाज विरोधी अनसरो के खिलाफ करवाई कि जा रही है। इंडियन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिए लगातार कई तरह के प्रयास कर रही है। पहले सीएम मान ने पंजाब में गन कल्चर के बढ़ावे पर रोक लगाते हुए कई तरह की गाइडलाइंस जारी करते हुए कई तरह के नियम लागू कर दिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here