Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur प्रमात्मा का नाम ही संसार की मोह माया से बचा सकता है:...

प्रमात्मा का नाम ही संसार की मोह माया से बचा सकता है: शिष्य भाई मंगल सिंह

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय आश्रम गौतम नगर होशियारपुर में सत्संग समागम का विशाल आयोजन किया गया। जिसमें आशुतोष महाराज जी के शिष्य भाई मंगल सिंह ने बताया कि प्रमात्मा का नाम ही संसार की मोह माया से बचा सकता है। प्रमात्मा की असीम कृपा से ही मानव इस भौतिक संसार में जन्म लेता है जिसका लक्ष्य केवल प्रमात्मा को ही जानना है । उन्होंने कहा कि आज के समय में व्यक्ति खोज करता करता चांद तक तो पहुँच गया है लेकिन अभी तक प्रमात्मा को नहीं खोजा है। क्यों कि व्यक्ति की खोज शरीर के बाहर तक ही सीमित है, लेकिन प्रमात्मा व्यक्ति के शरीर में विराजमान है। उन्होंने कहा कि आज का समय बहुत भयानक है जिसमें केवल प्रमात्मा का नाम ही संसार की मोह माया से बचा सकता है ।

Advertisements

संसार की माया बहुत वचित्र है। अपने विचारों की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति के सारे दुखों का कारण भी यह माया ही है। भाई साहब जी ने कहा कि गुरू के बिना अंर्तजगत में नहीं जाया जा सकता और भक्ति की शुरूआत नहीं हो सकती। इस समागम में पंडाल की शोभा देखने योगय थी। इस दोरान ईलाके के कई गनमान्य व्यक्ति भी उपस्थित हुए। भाई मंगल सिंह जी के साथ आए र्कीतनी जत्थे के द्वारा गुरू सहिबान की पावन बाणी का र्कीतन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here