36वीं पी.एल.डब्ल्यू. इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मैच का आयोजन

पटियाला(द स्टैलर न्यूज़): पटियाला लोकोमोटिव वर्कशॉप, पटियाला, भारतीय रेलवे की एक इकाई, ने 19 नवंबर, 2022 से पी.एल.डब्ल्यू. क्रिकेट स्टेडियम में 36वीं पी.एल.डब्ल्यू. इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन किया। सेमीफाइनल क्वालीफाई करने के बाद, आर.पी.एफ. (रेलवे सुरक्षा बल) और प्लांट की टीमें इस चैंपियनशिप के दौरान फाइनल में पहुंची थीं और आज फाइनल मैच आर.पी.एफ. (रेलवे सुरक्षा बल) और प्लांट टीमों के बीच खेला गया और परिणाम इस प्रकार है। प्लांट टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। आर.पी.एफ. की टीम ने 19.3 ओवर में 127 रन बनाए। आर.पी.एफ. टीम में अधिकतम रन परमवीर (22 गेंदों में 22 रन) और शिव शंकर (17 गेंदों में 26 रन) ने बनाए। प्लांट टीम के रिपन ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। दूसरी ओर प्लांट टीम 19.1 ओवर में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्लांट टीम में सबसे ज्यादा रन मखन सिंह (20 गेंदों में 25 रन) ने बनाए। आर.पी.एफ. के शिव शंकर ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए।

Advertisements

        आर.पी.एफ. टीम ने 26 रन से मैच व ट्रॉफी जीत ली

पुरस्कार वितरण समारोह पी.एल.डब्ल्यू. क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया श्री अशोक कुमार, प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, पी.एल.डब्ल्यू. ने श्री आशीष मेहरोत्रा ​​प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता और अध्यक्ष पी.एल.डब्ल्यू. स्पोट्स एसोसिएशन की उपस्थिति में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और आर.पी.एफ. और प्लांट टीम के खिलाड़ियों एव टीम के कोच  को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान पी.एल.डब्ल्यू. के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बोलते हुए, अशोक कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल भावना पैदा करना और पी.एल.डब्ल्यू. कर्मचारियों में एकता की भावना विकसित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here