Tuesday, October 27, 2026
Home Crime मेयर के ड्राइवर मनी ने भी दम तोड़ा, सायं 4 बजे होगा...

मेयर के ड्राइवर मनी ने भी दम तोड़ा, सायं 4 बजे होगा संस्कार, वीडियो क्लिप से साफ होगा मामला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सोमवार को नगर निगम मेयर के ड्राइवर मनप्रीत मनी द्वारा पुरहीरां में एक लडक़ी को गोली मारने उपरांत खुद को गोली मार लेने का दुखद समाचार था। इस घटना में लडक़ी की मौके पर मौत हो गई थी और मनी गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Advertisements

जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी तथा देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। मनप्रीत मनी जोकि भगत नगर निवासी था और नगर निगम में ड्राइवर के तौर पर नौकरी करता था। मनी का सायं 4 बजे चोअ पार हरियाना रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वारदात को अंजाम देने से पहले मनी ने कुछ वीडियो क्पिल बनाए थे, जिसमें उसने इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार न ठहराने की बात कही थी। पुलिस ने अभी तक इसके बार में साफ नहीं किया है तथा जांच का विषय बताकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here