स्वामी मुलखराज महाराज के 124 में जन्मदिवस के दूसरे दिन में निकाली गई एक प्रभात फेरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। योग साधन आश्रम डगाना रोड में मनाए जा रहे चार दिवसीय स्वामी मुलखराज महाराज के 124 में जन्मदिवस के दूसरे दिन लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए आज अचार्य चंद्र मोहन अरोड़ा की देखरेख में एक प्रभात फेरी निकाली गई | इस मौके पर भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए आचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा  ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें योग सीखने का मौका मिला है | उन्होंने कहा कि प्रभु कृपा के बिना किसी को भी योग की प्राप्ति नहीं होती | उन्होंने कहा कि गुरु महाराज कहते थे कि आश्रम में आने वाले लोग तीन प्रकार के होते हैं | एक वह जो केवल योग के साधन करके चले जाते हैं | दूसरे वह लोग हैं जो खुद भी योग के साधन करते हैं तथा दूसरों को सिखाने में भी मदद करते हैं | तीसरी प्रकार के लोग आश्रम में आकर खुद भी योग के साधन करते हैं दूसरों को भी सिखाते हैं तथा जहां से जाकर अपने कार्यस्थल पर भी लोगों को योग के साधन सिखाने के साथ योग का प्रचार भी करते हैं | उन्होंने कहा कि योगी सतगुरु की प्राप्ति भाग्य से ही प्राप्त होती है |

Advertisements

स्वामी मुलखराज जी महाराज 8 वर्ष की आयु में ही गुरु की तलाश में रहने लगे थे तथा 19 साल की तलाश के बाद उन्हें सतगुरु की प्राप्ति हुई थी | प्रभु कृपा से उन्हें 10 साल की समाधि का अवसर मिला | जिसमें उन्होंने योग का संपूर्ण ज्ञान हासिल किया और शेष सेवा करते हुए योग के प्रचार व प्रसार में लगा दी | उन्होंने कहा कि गुरु महाराज के शिष्य होने के नाते हमारी जो जिम्मेदारी है कि हम उन द्वारा दिए गए योग को घर-घर तक पहुंचाएं | ताकि लोग इसका लाभ उठाकर अपने जीवन में निरोग रहकर आगे बढ़ते रहें | उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग के महत्व को पहचान चुका है | इसीलिए वह योग के साधनों को अपनाने के लिए लगातार आगे आ रहा है | देश विदेश में गुरु महाराज ने योग आश्रम खोले हैं जहां पर बिना किसी शुल्क के योग के साधन सिखाए जाते हैं 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here