चंद्र प्रकाश शिवसेना उत्तर भारत के पंजाब यूथ चेयरमैन नियुक्त

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना उत्तर भारत की बैठक गुरु नानक मिशन चौक राष्ट्रीय प्रभारी सोनू थापर के कायार्लय में हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंबोज और राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा विशेष रुप से उपस्थित हुए। इस दौरान चंद्र प्रकाश को पंजाब यूथ चेयरमैन नियुक्त किया गया।

Advertisements

शिवसेना उत्तर भारत की नीतियों को देखते हुए जिला जालंधर प्रधान विवेक कौशिक ने प्रितपाल को वॉइस प्रधान जालंधर और कशिश मैदान को जालंधर का सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन तीनों ने शिवसेना उत्तर भारत को विश्वास दिलाया कि वह 20 जनवरी को होने वाले भगवा मार्च में अपने ज्यादा से ज्यादा साथियों के साथ शामिल होंगे और पार्टी के लिए हमेशा निष्ठावान रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here