श्री ग्रेसा फिल्मज़ ने ’’धन गुरू रविदास जी’’ की रिकार्डिंग की शुरू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत की धरती ऋषियों, मुनियों, गुरूओं, पीरों की धरती है। इस धरती पर मानवता का संदेश युगा-युगांतरों से गीत-संगीत द्वारा दिया गया है। आज यहां श्री ग्रेसा फिल्मज़ की ओर से एक भगती संगीत ’’धन्न गुरू रविदास जी’’ की रिकार्डिंग के अवसर पर मानववादी चिन्तक हरजिन्दर सिंह ओबराये तथा पंजाब मंडी बोर्ड के रिटायर्ड डी.डी.एम. नरेश बैंस विशेष रूप से पहुंचे। इस भगती गीत के लेखक तथा गायक तरनजीत हैं। इसका संगीत सुनील बावा ने दिया है। इस अवसर पर मानववादी चिन्तक हरजिन्दर सिंह ओबराये ने बताया कि हमें मानव जाति के मानसिक विकास के लिए सहज तथा संयम के साथ चलते हुये काम करते रहना चाहिए।

Advertisements

यह मानवता का संदेश गुरूओं तथा पीरों का संदेश है जो मानवता कल्याणा के लिए कारगर कदम है। इस अवसर पर नरेश बैंस ने बताया कि मानव जाति के लिए बेगमपुरे का संकल्प रविदास महाराज जी का विश्व कल्याण की कामना तथा कर्म यन्त्र है। इस अवसर पर श्री ग्रेसा के निर्देशक अशोक पुरी ने बताया कि रविदास महाराज जी के जन्म दिन के अवसर पर यह भगती गीत लोक अर्पण किया जायेगा। श्री ग्रेसा फिल्मज़ की ओर से नारियल तोडऩे उपरान्त संगीतकार सुनील बावा, गायक तरनजीत, नरेश बैंस तथा हरजिन्दर सिंह ओबाराये को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here