भाजपा जिलाध्यक्ष शर्मा ने घोषित की टीम, पं. शुक्ला, जतिंदर और जसवीर जिला महामंत्री

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने आज प्रेस नोट जारी कर अपनी जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया  कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,संगठनमंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु, जोनल प्रभारी जीवन गुप्ता व जिला प्रभारी विपिन महाजन व अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार- विमर्श करने के बाद संगठन के मुताबिक होशियारपुर (अर्बन) जिला की चारों विधानसभा गढ़शंकर, चब्बेवाल, होशियारपुर और शामचुरासी की सहभागिता टीम में की गई है। प्रत्येक वर्ग की भागीदारी का ख्याल रखते हुए यह पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है जिसमें कुलवंत कौर, नरिंदर कौर, भारत भूषण वर्मा, गुरमेल सिंह धालीवाल, अमरजीत सिंह पिन्दा, एडवोकेट डीएस बागी, अश्वनी ओहरी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया| संगठन ने पं.बिन्दुसार शुक्ला, जतिंदर सैनी और जसवीर सिंह को जिला महामंत्री नियुक्त किया|

Advertisements

अर्चना जैन, राजीव कुमार, हरदीप सिंह लोंगिया, अश्वनी गैंद, अमरजीत सिंह लाडी, अनिल हांडा, सरबजीत सिंह और ओंकार सिंह को सचिव नियुक्ति किया गया| एडवोकेट रोहित शर्मा को कोषाध्यक्ष, गगन बत्रा को कार्यालय सचिव, अजय शर्मा और सुनीता रानी को सह-कार्यालय सचिव नियुक्त किया| कमल वर्मा को प्रेस सचिव, विपुल वालिया और राजन शर्मा को सह-प्रेस सचिव, योगेश शर्मा को आईटी इंचार्ज और अंकित नैय्यर को सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया|

जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि जल्द ही जिला मोर्चा व सेल अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी समेत प्रकोष्ठ भी घोषित कर दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here