होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश अपनीत रियात ने जाने-माने समाजसेवी संजीव कुमार से एक विशेष भेंट में बताया कि जिला प्रशासन होशियारपुर के वोटरों की हरसंभव सहायता के लिए तैयार है। उन्होने बताया कि जिला प्रशासन वोटरों को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं तथा वोटर चुनाव संबंधी कोई भी जानकारी हासिल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 से भी सहायता ले सकते हैं। एक प्रश्न के उत्तर में जिलाधीश ने बताया कि इस बार सीविजिल एप्लीकेशन का प्रयोग करके भी वोटर अपने आस-पास हो रही हर गतिविधि पर नजर रख सकते हैं तथा अगर कहीं पर भी कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उसकी जानकारी तुरंत इस एप्लीकेशन के द्वारा प्रशासन को दी जा सकती है ।
जिस पर तुरंत ही कारवाई की जाएगी और जानकारी देते हुए जिलाधीश ने बताया कि इस बार महिला वोटरों को और सम्मान देने के लिए कुछ विशेष महिला कर्मी बूथ भी बनाए जाएंगे और जहां पर केवल महिला कर्मी ही ड्यूटी निभाएगी। लोकतंत्र के इस पर्व में और भी उल्लास बनाने के उद्देश्य से कुछ वूथ इस बार मॉडल वूथ के रूप में भी बनाए जाएंगे। जिलाधीश ने लोगों से आह्वान किया कि इस बार लोकतंत्र में अपने मतदान का बढ़-चढक़र प्रयोग करें और लोकतंत्र को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।