Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं: विक्रमजीत...

पंजाब के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं: विक्रमजीत सिंह

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के लोग फिर सुखबीर सिंह बादल को याद कर रहे हैं जिनकी सरकार के दौरान हिंदू सिख एकता व भाईचारे को कायम रखने के लिए हर कामयाब कोशिश की। एन.आर.आई की मुश्किलें का हमेशा पहल के आधार पर हल किया और पंजाब का सर्वपक्षीय विकास किया। उन्होंने पंजाब में राज नहीं लोगों की सेवा की है। इन बातों का प्रकटावा यूथ अकाली दल बादल के सीनियर नेता विक्रमजीत सिंह चक्क ने अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात के बाद किया।

Advertisements

चक्क ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी की सरकार हर क्षेत्र में फेल साबित हो रही है। पंजाब के हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं दिनदहाड़े कत्ल होना, व्यापारियों से फिरौती मांगना, सरेआम लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना आम बात हो गई है। पंजाब के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here