Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur भामेश्वरी मिशन ट्रस्ट भाम द्वारा भाम बस स्टैंड पर लगाया गया निशुल्क...

भामेश्वरी मिशन ट्रस्ट भाम द्वारा भाम बस स्टैंड पर लगाया गया निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): भामेश्वरी मिशन ट्रस्ट भाम द्वारा भाम बस स्टैंड पर एक निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया गया | शिविर का उद्घाटन गद्दी नशीन माता विनोद कुमारी जी द्वारा किया गया | इस मौके पर गुरनाम जसवाल तथा भोली बहन जी विशेष तौर पर उपस्थित थे | इस मौके पर गद्दी नशीन माता विनोद कुमारी जी ने कहा कि आज के दौर में अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए हर व्यक्ति पूरी तरह से सजग है |  लेकिन फिर भी समय-समय पर कोई ना कोई बीमारी आदमी को अपनी चपेट में ले लेती है | कई लोग किसी अभाव के चलते अपना इलाज हमें पर नहीं करवा पाते | जिससे उनका रोग बढ़ता चला जाता है | उन्होंने कहा कि इस तरह के मेडिकल कैंप उन लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं |

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कैंप में धन्वंतरी वैद्य मंडल के सदस्यों ने जो सहयोग दिया है उसकी जितनी सराहना की जाए कम है | इस मौके पर धन्वंतरी वैद्य मंडल के प्रधान सुमन कुमार सूद ने कहा कि माता रानी के दरबार से आशीर्वाद लेकर जो काम भी किया जाए उसको हमेशा सफलता मिलती है | भामेश्वरी ट्रस्ट द्वारा जो भी मेडिकल कैंप लगाए जाते हैं उनमें उनके मंडल को सेवा करने का अवसर दिया जाता है | इससे आयुर्वेद के प्रचार प्रसार में मदद मिलती है | उन्होंने कहा कि आज के कैंप में 540 के करीब रोगियों का निरीक्षण करके उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई | शिविर के दौरान वैद्य परशौत्तम दास शर्मा, हरभजन सिंह, इंद्रजीत  , इकबाल सिंह, परमजीत, बलजिंदर राम, धर्मेंद्र कुमार, कृष्ण गोपाल, चारु वालिया,हरविंदर कुमार, चमन लाल,नितिन बाली तथा दविंदर पाल सिंह ने रोगियों का निरीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी | अंत में आयोजकों द्वारा सभी वैद्य मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया गया | 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here