Thursday, October 29, 2026
Home Punjab महाराज तेलु बाबा जी की 25वीं पुण्य स्मृति 4 फरवरी को

महाराज तेलु बाबा जी की 25वीं पुण्य स्मृति 4 फरवरी को

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महान तपस्वी अवधूत त्यागमूर्ति संत ब्रह्मलीन बाबा श्री किशनगिरि जी महाराज तेलु बाबा जी की 25वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर 4 फरवरी दिन शनिवार को बाबा तेलु जी की कुटिया मोहल्ला लाहोरी गेट में धार्मिक समारोह करवाया जा रहा है। जानकारी देते हुए बाबा राकेश बल्ली ने बताया कि सर्वप्रथम 2 फरवरी को श्री रामायण का पाठ सुबह 9 बजे आरम्भ किया जायेगा 3 फरवरी दिन शुक्रवार को श्री रामायण जी के पाठ को सुबह 11 बजे विश्राम दिया जायेगा दोपहर 12 बजे भंडारा किया जायेगा व रात्रि 8 बजे मेहँदी की रस्म अदा की जाएगी।

Advertisements

तत्पश्चात 4 फरवरी दिन शनिवार को प्रात:10 बजे हवन पूर्ण आहुति डाली जाएगी दोपहर 12 बजे भंडारा आयोजित किया जायेगा व 12.30 बजे इनाम वितरित किये जायेंगे व दोपहर 1 बजे गीत संगीत कार्यक्रम आरम्भ किये जाएंगे। जिसमें प्रसिद्ध लोक गायक सतिंदर सरताज,नूरां सिस्टर्ज अपने फन का मुजाहरा करेंगे। उनके अलावा लोक गायक दीपक गोगना,दलविंदर दयालपुरी,अपनी गायकी से संगत को मंत्रमुग्ध करेंगे इसके अलावा रात्रि को कव्वाली समारोह किया जायेगा जिसमे प्रसिद कव्वाल करामत फकीर,शकील साबरी,खली लुधियाना तशरीफ़ ला रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here