कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क की तरफ से अश्विनी गैंद का सम्मान

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन होशियारपुर के ग्राउंड में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे वन व वन्य जीव मंत्री, पंजाब लाल चंद कटारुचक्क की तरफ से नई सोच संस्था के संस्थापक अश्विनी गैंद को उनके समाज सेवी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके साथ जिलाधीश कोमल मित्तल, एसएसपी सरताज सिंह चाहल, विधायक डा. रवजोत सिंह, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल व कर्मवीर सिंह घुम्मण भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Advertisements

इस मौके पर उनके साथ पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू भी उनके साथ मौजूद थे। इस मौके पर अश्विनी गैंद ने प्रशंसा पत्र प्राप्त करते हुए वन व वन्य जीव मंत्री, पंजाब लाल चंद कटारुचक्क व पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया। अश्विनी गैंद जोकि पिछले लंबे समय से गऊयों की सेवा करते आ रहे हैं उनके सेवा कार्यों को देखते हुए पंजाब सरकार की तरफ से उनकी सम्मान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here