हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-उल-फितर का त्यौहार 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यहां जालंधर रोड पर भारी तादाद में मुस्लिम भाई-चारे के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। इन्तजामिया जामा मस्जिद कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद गुलाम हुसैन ने कहा कि ईद-उल-फितर का त्यौहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी धर्म इन्सानियत को सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। हम सबको इक्ट्ठे होकर देश की तरक्की में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।  

Advertisements

इन्तजामिया जामा मस्जिद ईदगाह कमेटी के जनरल सचिव डॉ. जमील बाली ने कहा कि हिन्दू, मस्लिम, सिक्ख, इसाई तथा अन्य सभी धर्मों को मानने वाले इन्सानियत के तकाजे से कोई फर्क नही है। सभी धर्म हमें प्यार व सद्भावना से मिलजुल कर रहने का उपदेश देते हैं। इस अवसर पर साबिर आलम, खलील अहमद, मुहम्मद असलम, जुनैद मलिक, मेजर मुहम्मद, रियाज अंसारी, डॉ. मुहम्मद आसिफ, मुहम्मद सलीम, मुहम्मद रोशन,  कश्मीर मुहम्मद, मुरीद हुसैन, प्रिंस खान, यासीन, मुहम्मद इजाज़, बहादुर खान, बकील मुहम्मद आदि उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here