नारायण नगर वैल्फेयर सोसायटी ने धूमधाम से मनाया गणतंत्रता दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नारायण नगर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी यशपाल ने झंडा फहराने की रस्म अदा की। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे पार्षद अशोक मेहरा ने कहा कि गणतंत्र दिवस का दिन हमारी प्रकृति का जायजा लेने और उभरती चुनौतियों की क्षितिज को मापने का अनोखा अवसर प्रदान करता है। हमने पिछले 74 वर्षों से पर्याप्त दूरी तय कर ली है, लेकिन संघर्ष के दिन समाप्त नहीं हुए हैं।

Advertisements

आजादी मिलने और संविधान लागू होने के इतने वर्षों बाद भी आज भारत अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी समस्याओं से लड़ रहा है। हम सबको एक होकर इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए तभी स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा होगा। इस अवसर पर सोसायटी प्रधान विनय शर्मा, विकास तिवारी, राजेश बनयाल, राजीव शर्मा, नरेश मेहरा, जगदीप सोढ़ी, कंचन वशिष्ठ मेहरा, सोनिया मेहरा, मीनू ठाकुर, तमन्ना गुप्ता, नीना कुमरा, निष्ठा मेहरा, अजय शर्मा, बृजलाल सैनी, रमेश कुमार,  शम्मी बद्धन, मोहिंदर सिंह सैनी, संजीव जैन, राजेंद्र राणा, सागर चंद वालिया आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here