Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur अग्रवाल सेवा संघ व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की तरफ से माता...

अग्रवाल सेवा संघ व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की तरफ से माता लक्ष्मी जी की रथ यात्रा 12 फरवरी को

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। अग्रवाल सेवा संघ व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब होशियारपुर शहर में माता लक्ष्मी जी की रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं। यह रथ यात्रा 12 फरवरी दिन रविवार को सुबह 10:30 बजे माता चिंतापूरणी चौंक ( भंगी चोअ) से शुरु होकर गऊशाला बाजार से होते हुए, पटठा मंडी से घंटाघर रोड से होकर बांसांवाली गली से होकर मोहल्ला जगतपुरा के शिव मंदिर जंझघर में विश्राम करेगी। जंझघर में महिला कीर्तन मंडली द्वारा माता जी का स्वागत व कीर्तन किया जाएगा। इस उपरांत सभी भक्तों के लिए भंडारा का प्रबंध किया गया है। रथ यात्रा के रास्ते में भी बहुत से भक्तों द्वारा भंडारे लगाए जा रहे हैं।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब प्रधान सुरिंदर अग्रवाल जी ने बताया कि माता लक्ष्मी जी की रथ यात्रा तकरीबन पंजाब के 10 जिलों मे बहुत ही धूमधाम से निकल चुकी है। रथ यात्रा के दौरान हर शहर में बहुत ही उत्साह ,आंनद व श्रध्दा से रथ यात्रा में हर शहर वासियों ने माता का स्वागत किया व रथ यात्रा में हिस्सा लिया। 12 फरवरी को होशियारपुर में रथयात्रा करने के बाद रथ सैला खुरद होकर, बंगा, नवांशहर, रोपड होते हुए वापस अगरोहा धाम चला जाएगा। अग्रवाल सेवा संघ की तरफ से मनीष गुप्ता ने सभी होशियारपुर वासियों से अनुरोध किया कि सभी भक्तजन माता जी की रथ यात्रा में सज धज कर गुलाबी पगड़ी बांध कर हिस्सा लें। शम्मी राय गुप्ता (शम्भु), नवीन गुप्ता ने माता लक्ष्मी जी सभी समुदाय की माता है। सभी को उनकी कृपा की हर समय जरूरत रहती है।

Advertisements

हमारा भी फर्ज बनता है कि हम उनकी रथ यात्रा का भव्य स्वागत करें। इस अवसर पर सतीश बांसल व दीप सिंगला ने खासकर अग्रवाल समुदाय से अपील कि लक्ष्मी माता हमारे समुदाय की कुलदेवी हैं। अग्रवाल समुदाय का तो कर्तव्य बनता है कि सभी समुदाय के लोगों को साथ लेकर माता लक्ष्मी की रथ यात्रा में शामिल होकर इस को एक यादगारी पल बना दें। अग्रवाल सेवा संघ ने माता लक्ष्मी जी की रथ यात्रा संबंधी सभी प्रबंध करने के लिए एक मीटिंग की उसमें मनीष गुप्ता,सतीश बांसल,दीप कुमार सिंगला, शम्मी राय गुप्ता, नवीन गुप्ता, अशोक गुप्ता, सेठ संदीप अग्रवाल, राजेश गुप्ता लक्की, अनिल नागोरी, विनय बांसल, मोहित सिंगला, सुकेश गुप्ता, सचिन गर्ग, धीरज गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, विक्रांत गुप्ता, दीपक मित्तल, मुकुल सिंगला, राजेश गुप्ता मंडी वाले, रिमपी मितल, विशाखा अग्रवाल, अर्चना गुप्ता, कुशा गुप्ता, अलका नागोरी जी ने अपने अपने सुझाव दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here