अग्रवाल सेवा संघ ने भंगी चोअ में चलाया सफाई अभियान

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। अग्रवाल सेवा संघ ने आज अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब प्रधान सुरिंदर अग्रवाल जी के अगुवाई में भंगी चोअ में सफाई अभियान चलाया। यह सफाई अभियान होशियारपुर नगर निगम व डिप्टी कमिश्नर मैडम कोमल मित्तल जी के चलाए गए विशेष सफाई अभियान के तहत लगाया गया। अग्रवाल सेवा संघ के सभी सदस्यों ने सुबह 7:30 बजे ही ट्रैक्टर ट्रॉली व 10 लेबर के साथ बहुत ही उत्साह के साथ कॉजवे पर गंदगी व कूड़ा कर्कट उठा कर ट्रैक्टर टराली में डाला। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब प्रधान सुरिंदर अग्रवाल जी ने भी 7:30 बजे वहां पर पहुंच कर इस सफाई अभियान मे हिस्सा लिया व शहर वासियों से अपील की अपने शहर को साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Advertisements

अग्रवाल सेवा संघ की तरफ से मनीष गुप्ता,विनय बांसल, सुकेश गुप्ता, सचिन गर्ग, अशोक गुप्ता, मोहित गुप्ता, अनिल नागोरी, सतीश बांसल, दीप कुमार सिंगला,नवीन गुप्ता, शम्मी राय गुप्ता, राजेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, दिपांशु गुप्ता, सेठ संदीप अग्रवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर मनीष गुप्ता ने शहर वासियों से अनुरोध किया कि यह हमारा अपना शहर है जिस को छोटी काशी भी कहा जाता है और हमारे शहर से होकर ही सारा पंजाब हिमाचल प्रदेश को जाता है। हमारा तो फर्ज बन जाता है कि हम अपने शहर को साफ सुथरा रखने के साथ-साथ शहर को खूबसूरत भी बनाएं। मनीष गुप्ता ने नगर निगम व होशियारपुर प्रशासन को आश्वासन दिया कि आप को शहर की सफाई व सुंदरता के लिए कभी भी हमारे संगठन की जरूरत होगी तो हमारा अग्रवाल सेवा संघ आप के साथ हमेशा खड़ा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here