एकता नगर में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ के उपलक्ष्य में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में स्वामी नंद किशोर जी के आशीर्वाद से श्रीरुद्र चण्डी महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत कथा महोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई और खानपुरी गेट, कनकमंडी चौक आदि से होती हुई पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर विश्रामित हुई। यात्रा दौरान महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं और वेदपाठी व गणमान्य प्रभु का गुणगान करते चल रहे थे।

Advertisements

महिला संकीर्तन मंडली के साथ-साथ गायक चंदन ने भी प्रभु महिमा का गुणगान करके सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान प्रधान रमेश अग्रवाल और महासचिव तरसेम मोदगिल ने सभी का स्वागत करते हुए तय कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर प्रभु कृपा प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को बाद दोपहर 2 बजे अग्नि प्रज्ज्वलित की जाएगी और यज्ञ प्रारंभ होगा। आज के कार्यक्रम में अनिल संघानिया, गीता, हेमन्त, स्नेह व सत्य प्रकाश संघानिया लुधियाना वालों ने मुख्य यजमान के तौर पर पूजा अर्चना की।

इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा, विजय अरोड़ा, एनके गुप्ता, जगदीश अग्रवाल, विनोद विसान, राजेश बांसल, राजेन्द्र मोदगिल, दविंदर वालिया गुरुजी, नील शर्मा, राजीव शर्मा, गोपी शर्मा, पं ओंकार नाथ शर्मा, सुभाष अग्रवाल, रमेश गंभीर, पं. रमेश, अशोक कुमार ठाकुर, राम कृष्ण देव, विशाल वालिया, विकास सिंगला, शोभन सिंह, बृज बिहारी सहित अन्य गणमान्य एवं इलाका निवासियों ने शोभायात्रा में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here