धर्म रक्षा के लिए हुआ था श्रीकृष्ण का प्राकट्य: धीरज कृष्ण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंदअन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में करवाए जा रहे श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ में नितिन गुप्ता व मेधा गुप्ता जालन्धर वालों ने मुख्य यजमान के तौर पर उपस्थित होकर यज्ञ किया। इस दौरान ऊषा शर्मा, चंद्रशेखर, सुषमा अग्रवाल, तृप्ता, विजय शर्मा, कमलेश, गुलजारी, पवन देवी, ममता, मोनू, नीना, शिव कुमार, अंजू, स्पर्श, जतिन शर्मा, मानुश अग्रवाल, रमेश गंभीर, रजनी गंभीर व संतोष शर्मा ने भी यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर आचार्य राजेन्द्र प्रसाद ने उपस्थिति को यज्ञ करने की विधि और मान्यताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यज्ञ वातावरण शुद्धि ही नहीं करते बल्कि यह देवी देवताओं की खुराक भी है। इसलिए इसे पूरी श्रद्धा एवं विश्वास के साथ करना चाहिए।

Advertisements

इसी बीच सायं की सभा में श्रीमद्भागवत कथा को आगे बढ़ाते हुए धीरज कृष्ण शास्त्री ने वामन अवतार की कथा सूर्यवंश का वर्णन करते हुए श्री राम चरित का वर्णन किया और कहा रामक ो समझने के लिए जीवन में संयम चाइए तथा श्री राम ने जो किया वो करो और श्री कृष्ण ने जो कहा वो करो। उन्होंनेचन्द्र वंश का वर्णन करते हुए श्री कृष्ण के प्राकट्य का वर्णन किया और कहा कि संतों एवं विप्रो की रक्षा व धर्म की रक्षा के लिए भगवान का अवतार होता है। श्री कृष्ण चरित की महिमागान करते हुए शास्त्री जी ने कहा कि जो अपनी ओर आकर्षित करे वही कृष्ण हैं। सभी सद्गुणों और सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्रीकृष्ण के प्रति जो आकर्षित नहीं होता वह जीवन के सद्गुणों से चूक जाता है। मंदिर में बड़े धूम धाम से राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की बधाई उत्सव में समस्त भक्तों ने मस्ती में झूम कर नाच गान किया।

इस मौके पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान रमेश अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, सुभाष अग्रवाल, विकास सिंगला, संजीव अरोड़ा, दविंदर वालिया गुरुजी, नील कमल शर्मा, नीना शर्मा, राजीव शर्मा, राजेन्द्र मोदगिल, प्रमोद शर्मा, अश्विनी छोटा, ओंकार त्रेहन, शोभन सिंह, अशोक कुमार, विशाल वालिया, पिंका अग्रवाल, विकास, शुभम सिंगला सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here