Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur जोर का झटका धीरे से- नहीं सहन करेगा कर्मचारी वर्ग: राकेश भार्गव

जोर का झटका धीरे से- नहीं सहन करेगा कर्मचारी वर्ग: राकेश भार्गव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारी वर्ग को आज जोर से झटका दिया गया है। छठे पे कमिशन की रिपोर्ट आने के बाद कर्मचारी संगठन लगातार रोष प्रकट कर रहे हैं और सरकार द्वारा उनसे लगातार धोखा करते हुए नोटिफिकेशन जारी की जा रही हैं। कर्मचारी संगठन लगातार उनकी पे वृद्धि में 20 प्रतिशत की मांग कर रहे हैं और सरकार द्वारा समय-समय पर पत्रों के माध्यम से तथा वित्त मंत्री द्वारा लगातार यह कहा जाता रहा है कि कर्मचारियों को 01-01-16 से 30-06- 21 तक का बकाया किस्तों में दिया जाएगा।

Advertisements

परंतु फिर दिनांक 20-09-21 को एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए लिखा गया के 01-01-16 से 30-06-21 तक कोई बकाया नहीं दिया जाएगा। आज 1 अक्टूबर को एक और नादर शाही फरमान पत्र नंबर 11475 दिनांक 1-10-21 जारी करते हुए 04-11-2021 तक ऑप्शन देने के लिए कहा गया है और साथ ही 15त्न की वृद्धि लेने या ना लेने की ऑप्शन देने को भी कहा गया है। इस संवंधी आज जब पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश सचिव राकेश भार्गव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में यह रिपोर्ट जारी की गई है। सरकार 01-01-16 से 30-06-21 तक का कर्मचारी वर्ग को कोई बकाया ना देकर करोड़ों रुपए हड़प जाना चाहती है जिसे कर्मचारी कदापि सहन नहीं करेंगे।

इसके लिए अब प्रत्येक कर्मचारी पूर्ण रूप से जागरूक हो चुका है और जान चुका है कि सरकार द्वारा कपड़े बदले गए हैं पर दुष्ट आत्मा उनके भीतर वही बैठी है। जिसे अब सत्ता से बाहर करके ही दम लिया जाएगा। उन्होंने माना कि अब तीखे संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिसकी सारी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी, क्योंकि पहले से ही करोड़ों रुपए डी ए के रूप में सरकार डकार चुकी है। खाली खजाने की दुहाई देने वाले 5 से 10 पैंशनें ले रहे हैं जिसका भी अब डटकर विरोध किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here