
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। शहर के अंदर डेंगू के बढ़ते प्रभाव और स्वच्छता को देखते हुए यंग वैल्फेयर सोसायटी न्यू कृष्णा नगर की तरफ से फूड स्ट्रीट में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम को बल दिया गया। हम सभी अपने शहर और वार्ड से प्यार करना सीखें और जिस दिन हमारे वार्ड के लोग अपने वार्ड से प्यार करना सीख जाएंगे। अपनी आदत में सुधार लाएंगे उस दिन हमारा वार्ड स्वच्छ सर्वेक्षण में पूरे भारत में सबसे साफ और सुंदर वार्ड बन जाएगा। जिस तरह हम अपने घर को साफ व सुथरा रखते है। उसी तरह हमे अपने आस पड़ोस, गली, मोहल्ले व कालोनी को भी साफ रखना है।

घर से निकला कचरा खुले में व नाली में नहीं फेंकना है। उन्होने कहा की नगर निगम कर्मचारी पूरी मेहनत कर रहे है। इस मुहिम में सभी स्कूल, कालेज, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी आगे आ रही है । इस मौके पर वरुण शर्मा आशु के साथ राजीव सैनी, दिनकर कपिला, गुरजीत सिंह, सुनील दत्त पराशर, चंदन मोहन पुरी, मोहन लाल पहलवान, मुकेश डाबर मिंटू, तरुण शर्मा, नरिंदर शर्मा, मलकीत मरवाहा, पंडित पवन शर्मा, बलदेव सिंह आदि उपस्थित थे।











