पुलिस ने अमृतपाल के करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह को अमृतसर से किया गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि एक बड़ी सफलता में, पंजाब पुलिस ने सोमवार को अमृतसर के कत्थूनंगल इलाके से पपलप्रीत सिंह के रूप में पहचाने गए अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है।

Advertisements

आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया है: आईजीपी सुखचैन गिल

आईजीपी सुखचैन गिल ने चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की टीमें चल रहे विशेष अभियान के बीच कुछ महत्वपूर्ण सुरागों पर काम कर रही हैं। आईजीपी ने कहा, ”माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देश पर और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के मार्गदर्शन में पंजाब पुलिस ने अमृतसर ग्रामीण पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी पपलप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।” उनके साथ डीआईजी बॉर्डर रेंज नरिंदर भार्गव भी उपस्थित थे।

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुरूप पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा कि आरोपी पपलप्रीत सिंह पंजाब पुलिस को छह आपराधिक मामलों में वांछित था। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने सभी पंजाबियों से राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने एवं फर्जी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और पूरी तरह से स्थिर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here