Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री द्वारा शिरोमणि कमेटी के चुनाव करवाने के लिए ज़रूरी तैयारियों की...

मुख्यमंत्री द्वारा शिरोमणि कमेटी के चुनाव करवाने के लिए ज़रूरी तैयारियों की शुरुआत  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव करवाने का आधार बाँधते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि वोटर सूचियों में संशोधन करने और नयी वोटें बनाने की प्रक्रिया 21 अक्तूबर, 2023 से शुरू होगी।  

Advertisements

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से चुनाव करवाने के लिए रास्ता साफ होगा, जिससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई शिरोमणि कमेटी सिखों के मामलों की बागडोर संभाले। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि अस्थायी प्रधान वाली अंतरिम कमेटी संस्था के कामकाज चला रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार प्रमुख सिख संस्था के चुनाव जल्द करवाना सुनिश्चित बनाएगी।  

मुख्यमंत्री ने दुख से कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि सिखों की प्रतिष्ठित संस्था अब अपने आकाओं के हाथों की कठपुतली बन गई है। उन्होंने कहा कि बदकिस्मति से इस सर्वोच्च संस्था के फ़ैसले अकाली लीडरशिप द्वारा पहले ही ले लिए जाते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आधुनिक युग के महंतों को बाहर निकालने के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने की ज़रूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्था के सभी फ़ैसले बादल परिवार द्वारा तय होते हैं और यह परिवार ही फ़ैसले लागू करवाता है। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि शिरोमणि कमेटी के मामलों में निजी दख़ल देकर संगतों के हितों को चोट पहुँचाई जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बुद्धिमान लोग मानवता के दुश्मन, ऐसे लोगों को कभी भी माफ नहीं करेंगे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here