Sunday, October 25, 2026
Home Jammu & Kashmir राजौरी में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की साजिश को किया नाकाम

राजौरी में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की साजिश को किया नाकाम

जम्मू-कश्मीर/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला में सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को विफल किया है। राजौरी में नियंत्रण रेखा ( LoC) के पास बैरीपतन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सीमा पार से आए ड्रोन को मार गिराया है। ड्रोन अपने साथ सीलबंद पैकेट में हथियार और नकदी लेकर पहुंचा था। इससे पहले कि यह खेप तस्करों तक पहुंचती, सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी मंसूबों को नाकाम कर दिया।

Advertisements

पाकिस्तानी ड्रोन किया ढेर, नकदी व हथियार बरामद

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि 12-13 अप्रैल की रात को राजौरी के बेरी पतन क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर हवाई वस्तुओं की एक संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान ड्रोन को मार गिराया गया है। ड्रोन से पांच लोडेड एके मैगजीन, कुछ कैश और एक सीलबंद पैकेट बरामद किया गया है। सेना ने बताया कि संबंधित इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here