Tuesday, October 20, 2026
Home Crime हथियारों से लैस युवकों का फास्ट फूड शॉप पर हमला, एक हमलावर...

हथियारों से लैस युवकों का फास्ट फूड शॉप पर हमला, एक हमलावर काबू कर पुलिस को सौंपा

unknown-boys-attacked-fast-food-corner-maharana-partap-chowk-to-govt-college-chowk-Road-Hoshiarpur-Punjab.JPG

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर के सरकारी कालेज चौक से महाराणा प्रताप चौक मार्ग पर स्थित एक फास्ट फूड दुकान के मालिक पर सायं करीब 6 बजे करीब एक दर्जन हथियाबंद युवकों ने हमला बोल दिया। हमले से पैदा हुए शोर से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया तथा लोगों ने आसपास भागकर जान बचाई।

Advertisements

attack-on-fast-food-shop

इस दौरान दुकान मालिक द्वारा फोन करके अपने साथी बलाने और लोगों को एकत्रित होता देख हमलावर वहां से फरार हो गए, मगर लोगों ने एक हमलावर को काबू कर लिया। सूचना मिलते ही थाना माडल टाउन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम की जांच शुरु कर दी है। लोगों ने काबू किए युवक को पुलिस को हवाले किया, जिसे पुलिस अपने साथ थाने ले गई।

unknown-boys-attacked-fast-food-corner-maharana-partap-chowk-to-govt-college-chowk-Road-Hoshiarpur-Punjab.JPG

जानकारी के अनुसार दुकान मालिक गुरमुख सिंह निवासी न्यू दीप नगर होशियारपुर ने बताया कि सरकारी कालेज के समीप उसकी फास्ट फूड की दुकान है। उसने बताया कि वह पिछले 2 माह से दुकान कर रहा है। गुरमुख के अनुसार सायं करीब 6 बजे करीब एक दर्जन हथियारबंद युवकों ने उसकी दुकान पर आकर उस पर हमला कर दिया। उसने बताया कि युवकों के पास एक देसी कट्टा और कुछ और जानलेवा हथियार थे। उसने किसी तरह से अपनी जान बचाई और पुलिस को इसकी सूचना दी। उसने बताया कि लोगों को इकट्ठा होता देख हमलावर वहां से फरार हो गए तथा इस दौरान लोगों ने एक हमलावर को काबू कर लिया और पुलिस के आने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची थाना माडल टाउन पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here