Monday, October 26, 2026
Home Himachal प्रधानमंत्री की मन की बात का 100वां संस्करण सुन गदगद हुए बारीं के...

प्रधानमंत्री की मन की बात का 100वां संस्करण सुन गदगद हुए बारीं के लोग

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वे संस्करण को सुजानपुर विस क्षेत्र के झनिककर बूथ के बारीं गांव में रविवार को सुना गया।  भाजपा महिला मोर्चा सुजानपुर  मंडल की अध्यक्ष अर्चना चौहान के   आवास पर एलसीडी के माध्यम से सुनने के लिए दर्जनों ग्रामीण एकत्रित हुए। 

Advertisements

इस मौके पर महिला मोर्चा सुजानपुर मंडल की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि वास्तव में मन की बात के माध्यम से देशवासियों को एक प्रेरणा मिलती है।  कई व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री से बात कर यह बताया कि मन की बात के माध्यम से उन्हें जो प्रेरणा मिली उससे प्रेरित होकर अपने व्यवसाय को सफल बनाया। सुनील चौहान ने कहा कि  प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल मिशन को सफल बनाया है। बलवंत सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने  समस्त देशवासियों को अपने मन की बात के माध्यम से यह संदेश देने का काम किया है कि अपने मेहनत के बदौलत इंसान सफलता के शिखर तक पहुंच सकता है। इस अवसर पर रोशन लाल, राज कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, कांता, बंसला, मीरां सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here