108 संत बाबा रण सिंह कुटिया जलोवाल में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 108 संत बाबा रण सिंह कुटिया जलोवाल में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन सरदार किशन सिंह सोणी की याद में सहिज पाठ  का भोग डाल कर किया गया। इस में मुख्य मेहमान के तौर पर स. जसविंदर सिंह सैनी प्रधान जन संग्राम फाउंडेशन आल इंडिया तथा नागपुर पुलिस बोर्ड शनटाटा समिति नागपुर महाराष्ट्रा उपस्थित हुए तथा सरदार जगतार सिंह नम्बरदार, गुरदीप सिंह चॅक कटारु, अमरजीत सिंह सैनी, बलजीत सिंह सरपंच जलोवाल विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Advertisements

इस अवसर पर श्री सहिज पाठ का भोग डाला गया। बलजीत सिंह सिदकी नेे कीर्तन के साथ संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर मुख्य मेहमान स. जसविंदर सिंह सैनी ने उपस्थित संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि 108 संत बाबा रण सिंह की कुटिया का जो निर्माण चल रहा है उस में स. कुलवंत सिंह सैनी तथा उनके परिवार का बहुत बड़ा योगदान है। कुलवंत सिंह सैनी का धार्मिक होने के साथ-साथ समाजिक कार्यों में भी बहुत बड़ा योगदान है तथा अब तक वह 929 बार खूनदान कर चुके हैं तथा हर वक्त जरुरतमंदों की सहायता के लिए बढ़ चढ़ कर योगदान देते हैं। अब तक वह अनेकों मैडिकल कैम्प लगा कर जरुरतमंद लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधायें भी उपलब्ध करवा चुके हैं।

इस अवसर पर स. कुलवंत सिंह सैनी ने उपस्थित सभी का धन्यवाद किया तथा कहा कि मैंने तो अपना जीवन समाज सेवा को ही समर्पित कर दिया है तथा सैनी जागृति मचं के प्रधान के तौर पर भी सेवा कर रहा हुं तथा समय-समय पर जरुरतमंद लोगों की मदद के साथ जरुरतमंद बच्चों को कापियां, किताबें, स्टेशनरी आदि भी उपलब्ध करवाता रहता हुं तथा शुद्ध वातावरण के लिए पौधरोपन भी किया जाता है। इस के साथ धर्मिक आयोजन करके लोगों को नेत्रदान, दहेज प्रथा के खिलाफ भी प्रेरित किया जाता है। इस अवसर पर इलाका निवासी तथा गणमान्य उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here