नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजू अरोड़ा व सियान को तीक्ष्ण सूद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)।  जिला भाजपा द्वारा गत दिवस पश्चिमी मंडल  के अध्यक्ष के तौर पर संजीव अरोड़ा संजू तथा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सियान की नियुक्ति के बाद आज  तीक्ष्ण सूद  के निवास स्थान पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा नेताओं ने इन दोनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के सम्मान समारोह में भाग लिया । इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पठानिया ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की तथा पार्टी को पूरी ताकत से मजबूत करने के लिए प्रेरणा दी । उन्होंने  कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही भाजपा 2024 अपना सांसद  चुन के होशियारपुर  से  लोकसभा में भेजेगी ।

Advertisements

जिसके लिए मंडल अध्यक्षों की विशेष भूमिका रहेगी । सूद ने उन्हें बूथ स्तर पर सक्रिय इकाइयां जल्द से जल्द बनाने के लिए कहा। सुरेश भाटिया बिट्टू जिला महामंत्री, कुलवंत कौर, सतीश बावा, जतिंदर पुरी बब्लू, नरिंदर कौर जिला उपाध्यक्ष, अर्चना जैन, अशोक कुमार पूर्व पार्षद, अश्वनी गैंद, अमरजीत लाडी जिला मंत्री, कमलजीत सेतिया, पार्षद सुरिंदर पाल भट्टी, संतोष कुमारी वशिष्ठ जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ने भी नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं भेंट की। इस मौके पर त्रिशिला शर्मा, पूजा सभरवाल, गुरमिंदर कौर लाडी, अनीता ठाकुर, सुषमा सेतिया के अतिरिक्त यशपाल शर्मा, शरद सूद, गुरजीत सिंह वधावन, गौरव गुप्ता, रविकांत शर्मा, डॉक्टर राम इकबाल, गगन बत्रा, अजय शर्मा, विशाल शर्मा, सतपाल गोयल, कैप्टन दर्शन सिंह, पलविंदर सिंह नानी, ब्रिज लाल आनंद, राज कुमार, पंकज बंसल, कुर्बान, राजेश राजू, रंजीत राणा, सतीश सरीन, रिकी कटारिया, पारस आदिया, जितेंद्र कुमार राजा, अमन सेठी, शशि बडेरा, अक्षय कुमार, प्रिंस आदिया, चंद्रशेखर तिवाड़ी, नवनीत भाटिया, मालकियत सिंह, अनिल अरोड़ा सोनू, राकेश सुरी, विकास गिल, तजिंदर ओहरी आदि भी उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here